utrakhandउत्तरकाशी

शंकर सिंह बिष्ट होंगे नानकमत्ता के नये कोतवाल

जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए तीन निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश के अनुसार, निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वह इससे पहले रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात थे।

वहीं, नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ऊधम सिंह नगर भेजा गया है।इसके अलावा रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू का तबादला कर उन्हें रुद्रपुर पुलिस लाइन भेजा गया है।एसएसपी के आदेश के तहत तीनों निरीक्षकों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button