utrakhandउत्तरकाशी

मन्दाकिनी शरदोत्सव को भव्य बनाने के लिए बनेगी विस्तृत कार्ययोजना, मेला समिति को मिलेगी दो लाख की सौगात

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ, बोले- अगले वर्ष मेले को दिया जाएगा और भव्य स्वरूप; अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू*

जन एक्सप्रेस /अगस्त्यमुनि :-  मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही आगामी वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं वृहद स्वरूप देने के लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।

कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंज्वाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मेले को राज्य स्तरीय पहचान के अनुरूप भव्य स्वरूप देने तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग रखी।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मन्दाकिनी शरदोत्सव जनपद का सबसे बड़ा मेला है। यह आयोजन क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए मेला समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इस दिशा में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, अगले वर्ष मेले को और आकर्षक बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना तैयार की जाएगी।

मेले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, निर्मला बहुगुणा सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button