पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर 2026 को थाना सोरिख, जनपद कन्नौज निवासी महिला ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री मनोरमा की शादी करीब 18 वर्ष पहले चांद बेहटा निवासी ओमेंद्र कुमार पुत्र उमेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ओमेंद्र आए दिन अपनी पत्नी को परेशान करता था। इससे परेशान होकर मनोरमा ने आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।गुरुवार को कोतवाली शहर पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी ओमेंद्र कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी चांद बेहटा, थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार त्यागी, कांस्टेबल वासु कुमार, कांस्टेबल सुधीर गंगवार और कांस्टेबल चंद्रेश कुमार शामिल रहे।






