UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंसुल्तानपुर

थाना समाधान दिवस में एसपी विनीत जायसवाल ने सुनीं शिकायतें, भूमि विवादों के निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल द्वारा थाना बंधुआकला में विभिन्न विवादों से संबंधित प्रकरणों की गयी जनसुनवाई

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :-  थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने थाना बंधुआकला में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विवादों और राजस्व संबंधी मामलों को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं जमीनी विवादों से जुड़े मामलों में दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल स्थापित किया जाए।

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच करते हुए नियमानुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षकनिर्देशों का उद्देश्य भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों का प्रभावी तरीके से निस्तारण कराने के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना रहा। ने ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिनमें मौके पर जाकर स्थलीय जांच या निरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और जांच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button