utrakhandटिहरीनई टिहरी

शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित।

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें कुल 72 पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।शहर अध्यक्ष कुलदीप पवार ने शहर कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर विभिन्न पदों पर 72 पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमें मीडिया प्रभारी के रूप में मनोज रावत, प्रवक्ता के रूप में अमित भंडारी, संगीता सेमवाल, कोषाध्यक्ष के रूप में सतीश चमोली, सोशल मीडिया प्रभारी रेखा नेगी, कार्यालय प्रभारी इमरान खान (सोनू) सहित उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव मंडल के पदाधिकारी शामिल हैं।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी और नई टिहरी शहर से कांग्रेस को मजबूती के साथ आगे रखा जाएगा।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button