utrakhandउत्तरकाशी

वंदे मातरम् के 150 वर्ष लक्षेश्वर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 224 कंठों से गूंजा मां भारती का जयघोष

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, लक्षेश्वर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब विगत शुक्रवार को विद्यालय परिसर में 224 आचार्यों, छात्रों और कर्मचारियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। जब सामूहिक स्वर गूंजा, तो लगा जैसे हिमालय की वादियों में भी राष्ट्र की एकता और अखंडता का मंत्र गूंज रहा हो।

इस अवसर पर वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी प्रेरक भूमिका और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में उसके योगदान को स्मरण किया गया। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक सत्यदेव गुप्ता ने बताया की यह आयोजन केवल गायन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का बीजारोपण है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक सत्यदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह गुसाईं, सुमन रावत, भगीरथ सेमवाल, मनोज चौहान, अनूप भंडारी, डॉ. जगदीश चौहान सहित समस्त आचार्य बंधु, आचार्या बहनें और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button