उत्तराखंडखेल

Champawat News: पुलिस रेसलिंग चैंपियनशिप में फायरमैन महेंद्र सिंह ने जीता कांस्य पदक

चम्पावत पुलिस के फायरमैन महेंद्र सिंह का शानदार प्रदर्शन, आर्म रेसलिंग में जीता कांस्य

जन एक्सप्रेस / चम्पावत। 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप-2026 में चम्पावत पुलिस के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात महेंद्र सिंह रावत ने प्रतियोगिता के 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

चम्पावत पुलिस परिवार में खुशी

महेंद्र सिंह रावत की इस उपलब्धि से चम्पावत पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

महेंद्र सिंह की यह उपलब्धि पुलिस विभाग में खेल प्रतिभाओं और फिटनेस के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button