Crimeutrakhandउत्तराखंडराज्य खबरें

मारपीट के मुकदमे में नामजद 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

घनसाली में मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद

जन एक्सप्रेस / नई टिहरी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घनसाली पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में नामजद तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही लोहे की रॉड भी बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नामजद और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में घनसाली पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को ग्राम अखोड़ी, पट्टी हिंदाव, थाना घनसाली निवासी मनमोहन सिंह ने थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के जयेन्द्र और उसके परिजनों ने उनके भाई शूरवीर सिंह, पुत्र दलवीर सिंह और परिजन रामचन्द्र के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।तहरीर के आधार पर थाना घनसाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर उनकी तलाश शुरू की गई।

तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। 26 सितंबर को पुलिस ने मुकदमे में नामजद तीन अभियुक्तों—जयेंद्र पुत्र मनमोहन सिंह, मनमोहन सिंह पुत्र फतेह सिंह और जसबीर सिंह पुत्र आनंद सिंह, सभी निवासी पट्टी हिंदाव, तहसील एवं थाना घनसाली, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद करने का दावा किया है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button