FATEHPURUP Breaking Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात देशवासियों से संवाद व जनभागीदारी का सशक्त माध्यम – अन्नू श्रीवास्तव

जिले के सभी 6 विधानसभाओं के 23 मंडलों के 2364 बूथों पर सुना गया कार्यक्रम

रिपोर्ट वैभव श्रीवास्तव

जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :-  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण को जिले के सभी 2364 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रवण किया गया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ मंडल के बूथ संख्या 152 शाह में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि आज के संस्करण में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके त्याग, तपस्या व राम मंदिर निर्माण में भूमिका को याद किया गया, वहीं पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के आंवला किसानों व समूह की महिलाओं की चर्चा सुखद रही।

पंजाब के पूर्व खिलाड़ी राजेंद्र सिंह द्वारा खिलाड़ियों की सफल तलाश और नशा मुक्त भारत अभियान की चर्चा युवाओं के लिए प्रेरणादायक रही। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय हांडा, सुशील सिंह चंदेल, ऐश्वर्य सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी 6 विधानसभाओं के 23 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक नीरज सिंह व सह संयोजक कुलदीप भदौरिया व ओम मिश्रा की टोली द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button