UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशकौशांबीराज्य खबरें

कौशांबी में शहीद भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, युवाओं से आदर्शों पर चलने का आह्वान

जन एक्सप्रेस/कौशांबी :-  महेवाघाट। देश के महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा के मां झारखंडी नगर (हनुमान मंदिर बस स्टैंड चौराहा)पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर सभासद अजीत रैना ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस दौरान देशभक्ति से जुड़े विचार एवं नारों के साथ शहीद भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर सभासद बीरेंद्र सोनी,सौरभ, मोहम्मद हस्सान, मोहम्मद शाहबाज,सभासद विनोद केसरवानी,राहुल द्विवेदी,अतीक, सुमेर गुप्ता,पप्पू पांडेय,अजीत पाल,दयाराम रैना,कुलदीप गौतम,सर्वेश दिवाकर,गोपाल द्विवेदी,रोशन सरोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button