BIHARLucknowpatnaPoliticsUP Breaking Newsउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरें

यूपी-बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।

जन एक्सप्रेस /लखनऊ  :-  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की छह और बिहार की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

उत्तर प्रदेश में BJP के उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें—

  • वाराणसी स्नातक — केदार नाथ सिंह
  • मेरठ स्नातक — दिनेश गोयल
  • इलाहाबाद-झांसी स्नातक — अशोक कुमार राठौर
  • वाराणसी शिक्षक — डॉ. प्रमोद मिश्रा
  • आगरा शिक्षक — इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
  • गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक — ध्रुव त्रिपाठी

शामिल हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने इससे पहले मई 2026 में उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की थी। उस सूची में लखनऊ स्नातक से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, लखनऊ शिक्षक से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक से श्रीचंद शर्मा के नाम शामिल थे।

बिहार में चार उम्मीदवारों के नाम

बिहार में भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए उम्मीदवार तय किए हैं। पार्टी की सूची में—

  • पटना शिक्षक — नवल किशोर यादव
  • कोसी स्नातक — डॉ. एनके यादव
  • दरभंगा स्नातक — सर्वेश कुमार
  • तिरहुत शिक्षक — नरेंद्र प्रसाद सिंह

के नाम शामिल हैं। बिहार में नवल किशोर यादव और एनके यादव वर्तमान में भी विधान परिषद सदस्य हैं। वहीं दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार मौजूदा निर्दलीय एमएलसी हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

23 अक्टूबर को होना है मतदान

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। बिहार की आठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर भी 23 अक्टूबर को मतदान होगा। यूपी में मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

इन चुनावों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। दोनों राज्यों में विधान परिषद की इन सीटों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button