उत्तराखंड

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन

जन एक्सप्रेस : गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई कराई और पात्र महिलाओं व किशोरियों को महालक्ष्मी किट, एवं पोषण किट वितरित किए। लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी बहनें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बेहद महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण बांटने के स्थल नहीं हैं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के समग्र विकास और किशोरियों के पोषण को सुदृढ़ करने का प्रमुख माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान शर्मिला, अमीषा, निशा और रीना की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोद-भराई संपन्न कराई गई।क्षेत्र की किशोरियों सोनाली, दिव्या और मनीषा को पोषण किट देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आगनवाड़ी सुपरवाइजर कमल चंदेल, सुमन देवी,पूनम देवी,बीना पंवार, लाभार्थी सावित्री देवी,अनिता देवी गजेंद्र सिंह और आंगनवाड़ी कार्यकत्री रीना देवी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button