Crimeutrakhandविकासनगर

कैंचीवाला में प्रशासन का बड़ी करवाई,तीन स्टोन क्रेशर सीज, ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलंबित

जन एक्सप्रेस /विकासनगर :- तहसील विकासनगर के कैंचीवाला क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों पर राजस्व विभाग और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर बड़ा एक्शन लिया है। निरीक्षण के दौरान बालाजी, एआरके समेत तीन स्टोन क्रेशरों में अनियमितताएं पाई गईं। नतीजा यह हुआ कि तीनों इकाइयों को सीज कर दिया गया और उनके ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। अब ये क्रेशर कानूनी रूप से माल नहीं निकाल सकेंगे।

जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह ने साफ कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी, किसी भी सूरत में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने सभी स्टोन क्रेशर संचालकों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में सिर्फ मानकों के अनुसार ही संचालन किया जाए, वरना अगली कार्रवाई और सख्त होगी।

इस मौके पर तहसीलदार विवेक राजौरी, सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कैंचीवाला क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों को लेकर पहले भी स्थानीय लोगों और किसानों की शिकायतें आती रही हैं। प्रशासन का यह औचक निरीक्षण उसी सख्ती का संकेत माना जा रहा है।अधिकारियों का कहना है कि जो क्रेशर नियम नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र के संचालकों के लिए साफ संदेश है,मानक से बाहर कुछ भी नहीं चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button