
चंद्रप्रकाश बहुगुणा
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- भटवाड़ी के अटल उत्कृष्ट शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र प्यासे पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल में फिल्टर और टंकी है लेकिन स्रोत से पानी लाने वाली पाइपलाइन टूटी पड़ी है। बारिश में लाइन टूटती है, जुगाड़ से जोड़ी जाती है, फिर टूट जाती है, स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इस पर जब जल संस्थान के जेई से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह जल निगम का मामला है और जल निगम के जेई सुनील नेहर ने कहा यह ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है और उन्हें शिकायत ही नहीं मिली। सवाल है कि क्या ग्राम प्रधान के पास पाइपलाइन ठीक करने के लिए बजट और कर्मचारी हैं,
यदि नहीं तो जिम्मेदारी उसे क्यों दी गई है। सरकार करोड़ों के जल जीवन मिशन की बात करती है लेकिन स्कूल में पानी नहीं है। यह हाल केवल भटवाड़ी का नहीं बल्कि उत्तरकाशी के कई स्कूलों का है। और कहीं गांव में भी इसी तरीके का हाल है और इसी तरीके से लड़ाई आपस में लड़ रहे हैं सरकार को चाहिए कि या तो ग्राम पंचायत को बजट और कर्मचारी के साथ पूरी जिम्मेदारी दे या जल निगम को स्थायी रूप से जवाबदेह बनाए ताकि बच्चों को प्यासा न रहना पड़े।






