utrakhandउत्तरकाशी

सेवा के गौरवपूर्ण सफर के बाद पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त

विदाई समारोह में पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :- ऊधमसिंहनगर पुलिस में लंबे सेवाकाल के बाद पांच पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ऊधमसिंहनगर श्रीमती अनुषा बडोला की गरिमामयी उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण को स्मरण किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button