utrakhandउत्तरकाशी

टनकपुर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा व्यक्ति सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

जन एक्सप्रेस /टनकपुर :-  घर से बिना बताए निकले गुमशुदा व्यक्ति को टनकपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को शंकर प्रसाद उर्फ सन्नी पाजी बिना बताए घर से चले गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

सूचना मिलने के बाद टनकपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए तलाश जारी रखी। इसी दौरान पुलिस ने शंकर प्रसाद को बुड्डी नदी, तल्ली छीनीकोट के जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने परिजन को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।पुलिस की इस कार्रवाई से गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में तत्परता और सक्रियता का परिचय मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button