
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- ब्लाक जाखगीधार के आंगनवाड़ी केन्द्र – सेमा ढुंग में सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन कार्यक्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम प्रधान प्रेमदत्त थपलियाल ने आंगनवाड़ी केन्द्र में नियमित सेवा देकर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर आंगनवाडी कार्य कतरी कृष्णा नौटियाल व सहायक भादीदेवी को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाएं पात्र महिलाओं को मिलती रहे इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिएइस मौके पर पूर्व प्रधान रामप्यारी देवी, प्रधानाध्यापक पूनम नौटियाल , लक्ष्मी देवी, अंजू देवी, प्रमोद, विनिता आदि उपस्थित थे।






