
जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- गांधी जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भोटिया पड़ाव पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस ने रजत दिवाकर पुत्र राजपाल दिवाकर निवासी वेलांजलि लॉज, हल्द्वानी और राजू पांडे पुत्र पवन पांडे निवासी वर्कशॉप लाइन, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 90 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद हुई।
मामले में रजत दिवाकर तथा राजू पांडे के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल सतबीर सिंह, विजय भारद्वाज, मुकेश सिंह और धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।






