Crimeutrakhandउत्तरकाशी

रामनगर घूमने आई पर्यटक का मोबाइल रास्ते में हुआ गुम, पुलिस ने तलाश कर लौटाया

जन एक्सप्रेस /रामनगर :-  पंजाब के कपूरथला से रामनगर घूमने आई पर्यटक अंजली का मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गुम हो गया। मोबाइल नहीं मिलने पर पर्यटक ने 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित रूप से पर्यटक अंजली के सुपुर्द कर दिया।

मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक ने राहत जताते हुए रामनगर पुलिस की तत्परता की सराहना की। अंजली ने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button