
जन एक्सप्रेस /बैजनाथ :- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैजनाथ पुलिस ने एक दुकान में कार्रवाई करते हुए चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिमार निवासी 58 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह की दुकान की जांच की गई। तलाशी के दौरान दुकान से बिना लाइसेंस रखी गई चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब परोसने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी पुलिस को मिली।
पुलिस ने मौके से प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली बैजनाथ में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह रावत और कांस्टेबल अरुण राठौर शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।






