
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जननेता सत्येंद्र कुमार की सुरक्षा की मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने एसडीएम सितारगंज के माध्यम से जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि सत्येंद्र कुमार लंबे समय से सामाजिक न्याय एवं समाज के हक-अधिकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। संगठन के अनुसार, उन्हें लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्येंद्र कुमार को तत्काल सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई।संगठन ने आशंका जताई कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय या जानलेवा घटना हो सकती है। ज्ञापन में प्रशासन से मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।






