utrakhandउत्तरकाशी

110 पाउच कच्ची शराब के साथ ऊधम सिंह नगर का युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/लालकुआं :- अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लालकुआं पुलिस ने एक युवक को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, चेकिंग और गश्त के दौरान बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने इमलीघाट बिंदुखत्ता क्षेत्र से संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसकी पहचान सूरज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी धौराडाम, नाजिमाबाद, थाना किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के सफेद कट्टे में 110 पाउच कच्ची शराब बरामद की। मामले में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button