
जन एक्सप्रेस /केलाखेड़ा :- साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत थाना केलाखेड़ा पुलिस ने बाजार बेरिया में लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति सावधान किया। आमजन को साइबर सुरक्षा का मूल मंत्र “सावधानी, सतर्कता और सुरक्षा” अपनाने की अपील की गई।
पुलिस ने लोगों को मजबूत पासवर्ड रखने, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहने की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और आपात स्थिति में 112 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को साइबर सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की






