
जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़ :- मुंबई निवासी जीतू पाटिल के सौजन्य से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना में इंजी. ललित शौर्य की लिखी पुस्तकें एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर इंजी.ललित शौर्य ने जीतू पाटिल का धन्यवाद करते हुए बच्चों को दी गई पुस्तकों स्वच्छता के सिपाही, गुलदार दगड़िया एवं बाल तरंग के बारे में जानकारी दी। बच्चों को मोबाइल के स्थान पर बाल साहित्य पढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोबाइल हमारे आँखों की रोशनी छीन रहा है, हमारी गर्दन टेड़ी कर रहा है, उँगलियों में दर्द कर रहा है। हमे इसका कम से कम उपयोग करना चाहिए।लक्ष्मण सिंह महर परिसर के उपाध्यक्ष कार्तिक पाटनी ने बच्चों से बाल साहित्य की किताबों को पढ़ने तथा ख़ुद से छोटी-छोटी कविताओं को बनाकर लिखने के लिए कहा।
सुजल वर्मा, अनुराग महर, सुमित बोरा और प्रियांशु ने भी बच्चों को किताबों से जुड़ने, स्वच्छता अपनाने, कूड़ा डस्टबिन में फेंकने, खाने से पहले हाथ धोने आदि बातों के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोचन जोशी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया साथ ही बच्चों को पुस्तकें एवं मिष्ठान वितरण करने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सतीश कापड़ी, अमित रावत, दीप्ति नेगी एवं कविता धामी आदि उपस्थित रहे।






