UP राज्यसभा चुनाव BJP ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

अनुश्री तिवारी
जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद यह सूची जारी की गई।
भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। मतदान 16 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। भाजपा ने आठ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।
भाजपा की सूची में दो महिला उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार भी शामिल हैं। वहीं, मौजूदा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को इस बार यूपी से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में भी चुनावी तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। राज्यसभा चुनाव के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।







