
जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर महापौर गजराज बिष्ट ने यूयूएसडीए के क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित सहायक अभियंता मौजूद रहे।
महापौर ने नगर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परियोजनाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग और कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।






