
जन एक्सप्रेस /पुरोला :- बीएल जुंवाठा राजकीय महाविद्यालय पुरोला में शनिवार को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत 2047” कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना का विकास करने के साथ उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद ‘बी’ ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में क्रीड़ा प्रभारी रमेश चन्द्र रडवाल, निर्णायक टीम सदस्य डॉ विशम्बर जोशी, बलवीर चौहान, मनवीर रावत सहित महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे






