Crimeutrakhandउत्तरकाशी

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत, आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ईको टाउन धानमिल निवासी राम चंद्र ने 4 अक्टूबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा का इलाज कर रहा था। इसी दौरान मीनाक्षी की मौत हो गई।तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।  आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button