sportsutrakhandउत्तरकाशीक्रिकेटखेलफुटबॉल

सांसद चैम्पियनशिप ट्रांफी में पिथौरागढ़ विधानसभा का कब्जा

जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़ :- युवा कल्याण द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में आज अंडर 14 और 19 आयु वर्ग के बालिकाओं की वॉलीबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिताओं का आयोजन के एन यू रा इ का पिथौरागढ़ और डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में किया गया. आज पर अंडर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सल्ट विधानसभा प्रथम डीडीहाट द्वितीय एवं अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रही. अंडर 19 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में डीडीहाट प्रथम चम्पावत द्वितीय व गंगोलीहाट तृतीय स्थान पर रही. अंडर 14 बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंपावत प्रथम पिथौरागढ़ द्वितीय एवं रानीखेत तृतीय स्थान पर रही. अंडर-19 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीडीहाट प्रथम सल्ट द्वितीय व चम्पावत तृतीय स्थान पर रही.सांसद चैंपियन ट्रॉफी 2026 की प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित किये गए. सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पिथौरागढ़ विधानसभा प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर लोहाघाट विधानसभा और तृतीय स्थान पर चंपावत विधानसभा रही. नगर निगम की महापौर द्वारा पिथौरागढ़ विधानसभा के टीम प्रभारी को सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ-साथ ₹2लाख का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया.इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सदस्य राज्य युवा कल्याण परिषद शंकर खडायत, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी डां जगदीश नेगी, नोडल अधिकारी दीपक भट्ट, सहायक नोडल अधिकारी गौरव चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण हेमा पांडे, गंगा आर्या, अमित भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक दीपांक वर्मा, चंचल, सतीश, जीवन खोलिया अर्चित कल्पना बोरा मनोज वर्मा आरती बिष्ट भुवन उप्रेती राजेश चंद्र शेखर पुनेरा जीवन खोलिया दीपक भट्ट ज्योति कन्याल खेल प्रशिक्षक प्रकाश कुमार, नरेंद्र कुमार, हयात सिंह, सुशीला कापड़ी, खडक सिंह, हयात सिंह, रवीन्द्र कुमार, मोहम्मद आसिफ, संतोष, प्रभु दत्त, महेश भट्ट, सतीश पंत सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button