नानकमत्ता पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
सोशल मीडिया ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन जॉब फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके

जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :- एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नानकमत्ता पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान आमजन को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए तथा लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को आनलाइन जाॅब फ्रॉड, पार्ट टाइम जाॅब स्कैन, निवेश स्कैन और फेक रिक्वायरमेंट जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने और ऑनलाइन निवेश या नौकरी के नाम पर पैसे भेजने से पहले पूरी तरह जांच करने की अपील की।
पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराध से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क करने की जानकारी दी।पुलिस ने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।






