CrimeCyber Fraudउत्तरकाशी

बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /बागेश्वर :-  पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के बाद लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के भतरोला निवासी पंकज उर्फ अनार पुत्र मोहन राम के खिलाफ राज्य गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित थी। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार पतारसी और सुरागरसी की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे।बागेश्वर पुलिस के अनुसार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button