CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

सड़क किनारे मिला 8,700 रुपये और दस्तावेजों से भरा पर्स पुलिस को सौंपा

जन एक्सप्रेस /चम्पावत :-  तिलौन हाईवे पर सड़क किनारे मिले नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरे पर्स को दो युवकों ने पुलिस को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। बुधवार को अजय मेहता और हरगोविन्द मेहता को हाईवे पर एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में 8,700 रुपये नकद, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रखा था।

दोनों युवकों ने पर्स अपने पास रखने के बजाय उसे लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत पहुंचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अतुल कुमार ने पर्स में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके स्वामी से संपर्क किया।

आवश्यक सत्यापन के बाद पर्स को उसके वास्तविक स्वामी रोहित कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ पर्स, नकदी और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर रोहित कुमार ने दोनों युवकों की ईमानदारी की सराहना करते हुए चम्पावत पुलिस और उनका आभार जताया।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की कि रास्ते में कोई पर्स, मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज या अन्य सामान मिलने पर उसे अपने पास रखने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना या चौकी में जमा कराएं, ताकि सत्यापन के बाद सामान उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button