
जन एक्सप्रेस /कर्णप्रयाग :- ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत कर्णप्रयाग ब्लॉक की बन्तोली ग्राम सभा में बुधवार से ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन श्रमिक विभाग के माध्यम से डीटीआर कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
डीटीआर कंपनी के माध्यम से श्री संजय सिंह के निर्देशन में शुरू हुए प्रशिक्षण में ग्रामीण श्रमिकों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर आय का साधन विकसित कर सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ ही श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।






