utrakhandउत्तरकाशी

PM मोदी के 25 वर्ष सेवा काल को उत्तरकाशी ने किया नमन, CM धामी ने दिया विश्वनाथ-शक्ति कॉरिडोर का ऐतिहासिक तोहफा

 चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा’ अंतरराष्ट्रीय आस्था और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संगम बनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री काशी विश्वनाथ और शक्ति मंदिर में PM के नाम से पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की, फिर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में PM के दिल्ली से लाइव संबोधन को जनता के साथ सुना।

CM धामी ने कहा यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 साल के तप की प्रतीक है। PM के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र से जनधन, जल जीवन, आयुष्मान, आवास जैसी योजनाएं घर-घर पहुंची हैं। PM ने केदार भूमि से कहा था तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, आज वह साकार हो रहा है – अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना, प्रति व्यक्ति आय 41% बढ़ी, 20 हजार नए उद्योग, होटल 25%, होमस्टे 50% बढ़े, 3 लाख लखपति दीदी, 56 लाख चारधाम यात्री, SDG में देश में प्रथम, UCC, नकल विरोधी कानून से 35 हजार युवाओं को नौकरी।

बड़ी घोषणाएं
1विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर बनेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन और रोजगार को नई उड़ान मिलेगी।
2. जिला चिकित्सालय / गाजणा धौंतरी PHC का नाम स्व. गोपाल सिंह रावत के नाम पर, PHC उच्चीकरण का परीक्षण।
3. भटवाड़ी केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा, स्वीकृति का प्रयास तेज।
4. डोडीताल, अवाणा, गिडारा, कुश कल्याण, हरि महाराज सौड़, सहस्त्रताल जैसे बुग्यालों का सौंदर्यीकरण और पर्यटन मानचित्र पर विकास।

सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक सुरेश चौहान, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित हजारों जनमानस ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button