utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं की एसपी सिटी ने की समीक्षा, शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी हरबंस सिंह ने सर्किल के समस्त विवेचकों के साथ आदेश कक्ष में समीक्षा बैठक की।

बैठक में हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी और बनभूलपुरा कोतवाली के विवेचक भौतिक रूप से शामिल हुए। वहीं रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी और चोरगलिया क्षेत्र के प्रभारी, विवेचक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

बैठक में 60 एवं 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एसपी सिटी ने संबंधित विवेचकों को विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न किया जाए और साक्ष्यों का समय पर संकलन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकताओं में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button