Crimeutrakhandउत्तरकाशी

परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 73 वाहन सीज, 258 चालान

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :-  यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने परमिट की शर्तों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 258 चालान किए और 73 वाहन सीज किए।

सीज किए गए वाहनों में 72 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके अलावा पांच ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई और 47 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

कार्रवाई के तहत यातायात निरीक्षक हल्द्वानी ने नौ, यातायात निरीक्षक भीमताल/भवाली/कैंचीधाम ने नौ और सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए। थाना पुलिस द्वारा 224 नगद चालान किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों तथा परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button