Crimeutrakhandउत्तरकाशी

किच्छा पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

गोकुल नगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ओटीपी, बैंक डिटेल और अनजान लिंक से सतर्क रहने की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस /किच्छा :-  साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किच्छा पुलिस ने सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोकुल नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपना ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा फ्री रिचार्ज, लॉटरी और केबीसी के नाम पर आने वाले संदिग्ध संदेशों तथा अनजान लिंक से बचने की सलाह दी गई।

पुलिस ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से वीडियो कॉल करने और अपनी निजी तस्वीरें साझा करने से भी सावधान किया। साथ ही बताया कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं से साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button