utrakhandउत्तरकाशी

नदीगांव में घायल बछड़े का फायर टीम ने किया रेस्क्यू, कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया

जन एक्सप्रेस /बागेश्वर ;-  बागेश्वर में फायर सर्विस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए नदीगांव में गोमती नदी के पास घायल बछड़े का रेस्क्यू किया। दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम ने कृत्रिम स्ट्रेचर बनाया और बछड़े को कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए गौ संरक्षक को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशानुसार अलर्ट फायर टीम ने यह रेस्क्यू अभियान चलाया। गोमती नदी के पास घायल अवस्था में मिले बछड़े तक पहुंचने के लिए टीम को कठिन रास्ते से गुजरना पड़ा। ऐसे में जवानों ने आपसी सहयोग से कृत्रिम स्ट्रेचर तैयार किया और बछड़े को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद बछड़े को उपचार के लिए गौ संरक्षक के सुपुर्द किया गया। फायर टीम की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button