उपनिरीक्षक विजयशंकर को फूल-मालाएं पहनाकर दी गई भावभीनी विदाई

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरपालपुर,हरदोई। हरपालपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विजयशंकर का जनपद के बघौली थाने में स्थानांतरण होने पर बुधवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने उपनिरीक्षक विजयशंकर का हरपालपुर से बघौली थाने में स्थानांतरण किया है। विजयशंकर की 24 मार्च 2024 को हरपालपुर कोतवाली में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनाती हुई थी। जनवरी 2025 में शासन द्वारा उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद भी उन्होंने इसी कोतवाली में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों के बीच भी विशेष पहचान बनाई।
विदाई समारोह में प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला, उपनिरीक्षक दीपक गुर्जर, अंजना सचान, जयप्रकाश सिंह, फहीम खान, कांस्टेबल प्रद्युम्न कटारिया, मोहित सिंह, राहुल सिंह,कल्याण,शिवम, राजा बाबू,मुंशी आलोक सिंह और अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं हरपालपुर कस्बे के ग्राम प्रधान सज्जाद मंसूरी, अभिराम सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने भी उन्हें विदाई देकर नए कार्यस्थल पर बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।






