विदेश

भारत-चीन के तनाव पर बोलीं बांग्लादेश की PM

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा है कि हमें भारत और चीन के बीच में नहीं पड़ना है। हमें सिर्फ अपने देश का विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा से कहा है कि अगर चीन और भारत के बीच कोई समस्या है तो मैं वहां किसी तरह से भी नहीं पड़ना चाहती हूं। मुझे सिर्फ अपने देश का विकास चाहिए। भारत और चीन के साथ संबंधों को संतुलित करते हुए पीएम हसीना ने कहा कि हमारी विदेश नीति बिल्कुल साफ है। सभी से दोस्ती, दुश्मनी किसी से नहीं। अगर कोई समस्या है तो वो दोनों देशों के बीच में है। मुझे इसमें अपनी नाक नहीं घुसानी है। मुझे अपने देश का विकास चाहिए।

74 वर्षीय नेता का 5 से 8 सितंबर के बीच भारत आने का कार्यक्रम है, इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ भेंट वार्ता के साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय परामर्श भी करेंगी। वो आखिरी बार अक्टूबर 2019 में कोरोनावायरस महामारी से पहले भारत आई थीं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शेख हसीना ने कहा: “हम नीचे की ओर हैं, भारत से पानी आ रहा है। इसलिए भारत को और उदारता दिखानी चाहिए। दोनों देश लाभान्वित होंगे।बांग्लादेश पीएम ने कहा कि कभी-कभी, हमारे लोगों को इससे बहुत नुकसान होता है, खासकर तीस्ता नदी। हमने पाया कि पीएम मोदी से हल करने के लिए बहुत उत्सुक हैं लेकिन समस्या आपके देश में है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button