दिल्ली/एनसीआर

छठ से पहले यमुना की सफाई के लिए दिया जाए निर्देश

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को पात्र लिखकर अनुरोध किया है कि दीपावली के बाद छठ पर्व से पहले यमुना नदी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला और कहा कि केजरीवाल नदी की सफाई नहीं करवाने की अपनी असफलता को छिपाने के लिए पूर्वांचल के लोगों के इस पर्व को “निशाना” बना सकते हैं।

तिवारी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पर्व मनाते हैं और इस दौरान नदी और जलाशयों में घुटनों तक पानी में जाकर सूर्य की पूजा की जाती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button