वायरल
खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर सात प्रतिशत पर
सब्जी, मसाले जैसे खाने के सामान के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी। इसके साथ पिछले तीन महीने से खुदरा मुद्रास्फीति में आ रही कमी थम गयी है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एक महीने पहले जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 6.71 प्रतिशत और पिछले साल अगस्त में 5.3 प्रतिशत थी। मुद्रास्फीति में वृद्धि के साथ भारतीय रिजर्व बैंक इस महीने पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में फिर से नीतिगत दर को बढ़ा सकता है।






