देश

आतंकवादियों की पत्नियों और बच्चों ने दिया धरना

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक नीति बनाई थी जिसके तहत आतंकवाद का रास्ता छोड़ने वाले लोगों का पुनर्वास किया जाना था। ऐसे में आतंकवादी रहे लोगों के पाकिस्तान में रहने वाले पत्नी और बच्चे भी भारत आ गये थे ताकि पूरा परिवार एक साथ रह सके। लेकिन उमर अब्दुल्ला की यह पुनर्वास नीति फेल हो गयी जिसका खामियाजा आज काफी लोग भुगत रहे हैं। हम आपको बता दें कि एक दशक पहले पुनर्वास नीति के तहत कश्मीर में आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों की पाकिस्तानी पत्नियों का कहना है कि यहां बिना किसी दस्तावेज के जीवन जीना काफी कठिन हो गया है इसलिए उन्होंने भारतीय नागरिकता देने या फिर पाकिस्तान भेजने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

अपने बच्चों के साथ श्रीनगर के प्रेस एंक्लेव में धरना दे रहीं महिलाओं से जब प्रभासाक्षी संवाददाता ने बात की तो उनका कहना था कि प्रशासन की ओर से कोई भी उनके मुद्दों पर बात करने के लिए उनके पास नहीं आता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है तो उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने के उपाय किए जाने चाहिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button