उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के हत्यारों की बढ़ेगी मुश्किल

देहरादून: अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को जांच के लिए केंद्रीय फॉरेंसिक लैब (सीएफएसएल) चंडीगढ़ भेजा गया है। वहां भेजे गए साक्ष्यों में ऑडियो, वीडियो, मोबाइल स्क्रीन शॉट और सीसीटीवी फुटेज शामिल हैं। डीएनए और विसरा की जांच स्थानीय फॉरेंसिक लैब में होगी।

अंकिता हत्याकांड की 24 सितंबर से एसआईटी जांच कर रही है। इस मामले में कई ऑडियो रिकॉडिंग, वीडियो और मोबाइलों में बातचीत के स्क्रीन शॉट वायरल हुए। इन्हें एसआईटी ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की तरह इकह्वा किया है। पुख्ता जांच के लिए इन्हें केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेजा गया है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने बताया कि जांच को तेजी से किया जा रहा है। सीएफएसएल से भी आग्रह किया गया है कि इन जांच को जल्द से जल्द पूरी कर उत्तराखंड पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। केस में एक गवाह के मजिस्ट्रेटी बयान गुरुवार को दर्ज कराए गए।

अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
श्रीनगर। डोभ श्रीकोट की अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी हालत में सुधार है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एक दिन और निगरानी में रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अंकिता भंडारी की दर्दनाक हत्या के बाद उनके परिजनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हर रोज घर में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं परिजन इस हत्याकांड के बाद तनाव में हैं। गुरुवार को अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोपहर एक बजे के करीब अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा.रविंद्र बिष्ट ने बताया कि तनाव के कारण उनका ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा था।

उन्होंने कहा कि उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। सभी जरूरी जांचे कराई गई हैं। बीपी के अलावा अन्य कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि मेडिसिन वार्ड में उन्हें डा. लीना की निगरानी में भर्ती कराया गया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button