बिहार
जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होता रहेगा ये बातें होती रहेंगी
लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने लालू यादव और 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर लिया है। अब इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बीजेपी हार जाती है और महागठबंधन के सामने टिक नहीं पाती है, तो उन्हें (केंद्रीय एजेंसियों को) आगे लाया जाता है। जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होता रहेगा ये बातें होती रहेंगी, इसका कोई मतलब नहीं। आपको बता दें कि हाल में ही नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ कर राजद के साथ मिलकर सरकार बना दी थी जिसे महागठबंधन कहा जा रहा है।






