देश
नरेंद्र मोदी को लेकर ललन सिंह का विवादित बयान
भाजपा से अलग होने के बाद जदयू जबरदस्त तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान सामने आया है। इस बयान के बाद अब भाजपा ललन सिंह पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई हैं। पूर्व कानून मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार से ही सवाल पूछ लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक है, नीतीश कुमार जी से मैं पूछूंगा कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष की यही शालीनता है?






