देश

मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है। इन सबके बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। यह नेता कोई और नहीं बल्कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकनी चाहिए और हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात में जाकर जनता को जगाना चाहिए ताकि वे कांग्रेस को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा का विरोध करती हैं। आपको बता दें कि मोदी लहर के बावजूद फ्रांसिस्को ने 2019 के चुनाव में साउथ गोवा से जीत हासिल की थी।

कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की भारतीय जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि देश 150 दिनों तक चलेगी। यह कश्मीर में खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3500 से ज्यादा किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में खुद उनकी मां और कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो चुकी हैं। वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। लोग काफी संख्या में इस से जुड़ रहे हैं। हाल में ही कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किलोमीटर पूरे किए गए हैं।

चार राज्यों से गुजर चुकी है यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व करते हुए गांधी अब तक चार राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी हैं। शनिवार सुबह बेल्लारी में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े थे। इस दौरान उनका कारवां ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज के बीच आगे बढ़ा। यात्रा मार्ग पोस्टर, बैनर और कांग्रेस पार्टी के झंडों से पटा हुआ था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button