बिहार

मुश्किलों के बीच यादव परिवार में आयी खुशियां!

बिहार:  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव के घर सोमवार सुबह बेटी हुई है। डिप्टी सीएम की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर खबर साझा की।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले मंत्री को बधाई दी। तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर, 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम फ्रेंड राजश्री यादव से शादी की। वह हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं और बचपन से दिल्ली में रह रही हैं। राजश्री और तेजस्वी ने नई दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस स्कूल में साथ-साथ पढ़ाई की।

तेजस्वी यादव मुसिबतों से घिरे हुए हैं। नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई के कई समन के बाद शनिवार को पेश हुए थे। एजेंसियों ने शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी सांसद बहन मीसा भारती से रेलवे में नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाला मामले में पूछताछ की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यादव से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारती से छह घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button