उत्तराखंड

सामुदायिक केन्द्र का निर्माण शीघ्र होगा शुरू : मंत्री जोशी

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ की लागत बनने वाले सामुदायिक केन्द्र के लिए चयनित भूमि का मुआयना किया। इस दौरान निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बनने जा रहे सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन में पार्किंग, सभागार, कक्ष आदि पर समुचित ध्यान दिया जाए। उन्होंने कैंट एरिया में पुराने भवनों के जीर्णोद्धार के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन से कैंट क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों, शादी विवाह समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में लाभ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button