उत्तराखंड
मानदेय की मांग को लेकर संस्कृत अध्यापकों ने शुरू किया धरना

हरिद्वार । संस्कृत शिक्षकों ने सोमवार को मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर संस्कृत शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना शुरू किया।
संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय में कार्यरत संस्कृत अध्यापकों को सरकार की ओर से वर्ष 2021 में एक शासनादेश जारी कर उचित मानदेय दिए जाने की बात कही गई थी, जिसके बाद संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय में कार्यरत 155 संस्कृत अध्यापकों को उचित मानदेय दिया जाने लगा, लेकिन किन्हीं कारणों से संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यरत 126 संस्कृत अध्यापक सरकार के इस आदेश से वंचित रह गए थे। जो लगातार सरकार से स्वयं को 2021 के जारी शासनादेश में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं।





